छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर शहर में फुटकर व्यापारियों की आर्थिक स्थिति का विश्लेषणात्मक अध्ययन
Keywords:
फुटकर व्यापारियों, असंगठित क्षेत्र, आर्थिक स्थिति, व्यापारिक ऋणAbstract
अर्थव्यवस्था में फुटकर व्यापारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, ये वह व्यापारी होते हैं जो वस्तुओं एवं सेवाओं को अंतिम उपभोक्ताओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के साथ ही बड़े स्तर पर रोजगार सृजन, स्वरोजगार, स्थानीय राजस्व एवं आर्थिक विकास तथा बाजारवादी आर्थिक परितंत्र को सरल बनाते हैं। फुटकर व्यापारी संगठित एवं असंगठित दोनों प्रकार के होते हैं। संगठित क्षेत्र में फुटकर व्यापारियों का व्यवसाय पंजीकृत एवं व्यवस्थित होता है, जैसे बड़े स्तर पर रिटेल स्टोर, ऑनलाइन रिटेल स्टोर, सुपर मार्केट इत्यादि, परंतु असंगठित क्षेत्र में संलग्न फुटकर व्यापारियों का व्यवसाय छोटे स्तर पर या दैनिक रूप से जीवन यापन के लिए होता है, जैसे फल एवं सब्जी विक्रेता, ठेला-रेहड़ी में सामान बेचने वाले व्यापारी, फेरीवाला, छोटा किराना दुकान इत्यादि। इस अध्ययन में हमारा उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे फुटकर व्यापारियों का विश्लेषणात्मक अध्ययन करना है।
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 Siddhanta's International Journal of Advanced Research in Arts & Humanities

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.
