प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के आर्थिक विकास का अध्ययन

Authors

  • डाॅ० कोमल प्रसाद Author

Keywords:

प्रधानमंत्री आवास योजना , गरीबी उन्मूलन , रोजगार, हितग्राहियों की सामाजिक आर्थिक स्थिति

Abstract

मानव विकास की मूलभूत आवश्यकताएं सदैव से रही हैं। कपड़ा और मकान जिसमें आवास जीवन की सुरक्षा और सामाजिक आर्थिक विकास हेतु महत्वपूर्ण है। भारत में निर्धनता के दुष्परिणामों में एक गंभीर समस्या आवास की कमी है। इस समस्या को दूर करने के लिए केन्द्र सरकार ने 25 जून 2015 को प्रधानमंत्री आवास योजना को लागू किया। छत्तीसगढ़ राज्य के मुंगेली जिला में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के आर्थिक विकास का अध्ययन प्रासंगिक है। प्रस्तुत शोध का मुख्य उद्देश्य मुंगेली जिले के लाभान्वित हितग्राहियों की सामाजिक आर्थिक स्थिति के विकास में प्रधानमंत्री आवास योजना की भूमिका का अध्ययन कर योजना की कमियों और विकास को रेखांकित कर उपयुक्त सुझाव प्रस्तुत करना है। अतः शोध का उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के आर्थिक विकास का अध्ययन करना है। प्रस्तुत अध्ययन में मुंगेली जिले के विशेष संदर्भ पर आधारित है। इस शोध पत्र के उद्देश्य के प्राप्ति हेतु प्राथमिक एवं द्वितीयक स्त्रोतों का प्रयोग किया गया है।

Author Biography

  • डाॅ० कोमल प्रसाद

    Ph.D. (Economics), Guru Ghasidas Vishwavidyalaya

Downloads

Published

03-09-2024

How to Cite

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के आर्थिक विकास का अध्ययन. (2024). Siddhanta’s International Journal of Advanced Research in Arts & Humanities, 44-58. https://sijarah.com/index.php/sijarah/article/view/68

Similar Articles

1-10 of 86

You may also start an advanced similarity search for this article.